अमरावती में पालकमंत्री बावनकुले के बयान पर हंगामा, युवक कांग्रेस ने फूंका पुतला
पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले के राहुल गांधी पर विवादित बयान के बाद अमरावती में युवक कांग्रेस आक्रमक, जिलाधिकारी कार्यालय के सामने पुतला दहन कर जताया विरोध।
पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले के राहुल गांधी पर विवादित बयान के बाद अमरावती में युवक कांग्रेस आक्रमक, जिलाधिकारी कार्यालय के सामने पुतला दहन कर जताया विरोध।
राज्य के पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले द्वारा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को लेकर की गई टिप्पणी का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है।
बावनकुले ने कहा था कि “राहुल गांधी को मनोरुग्णालय में भर्ती करना पड़ेगा।” उनके इस बयान के बाद कांग्रेस में भारी रोष है।
इसी के विरोध में अमरावती में युवक कांग्रेस ने जिलाधिकारी कार्यालय के सामने आक्रमक आंदोलन किया। कार्यकर्ताओं ने चंद्रशेखर बावनकुले के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।
पुतले को चप्पल मारकर जलाया
गुस्साए कार्यकर्ताओं ने बावनकुले का प्रतीकात्मक पुतला बनाया, उस पर चप्पलों से प्रहार किया और बाद में कलेक्ट्रेट के सामने ही पुतले को आग लगा दी।
युवक कांग्रेस की चेतावनी
आंदोलन के दौरान युवक कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भाजपा नेता लगातार बेताल बयानबाजी कर रहे हैं। अगर यही रवैया रहा तो कांग्रेस पार्टी भाजपा के ऐसे नेताओं के लिए अलग से मनोरुग्ण अस्पताल बनाएगी और उन्हें वहां भर्ती करेगी।
फिलहाल इस आंदोलन के बाद अमरावती के राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।