धाराशिव में आग लगने से एक ही परिवार को छह लोगों की मौत...! येडशी गांव मे घटी दुर्घटना...
महाराष्ट्र के धाराशिव तालुका के येडशी गांव में एक किराना दुकान में भीषण आग लग जाने से एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई. एक व्यक्ति किसी तरह अपनी जान बचाने में सफल रहा.
महाराष्ट्र के धाराशिव तालुका के येडशी गांव में एक किराना दुकान में भीषण आग लग जाने से एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई. एक व्यक्ति किसी तरह अपनी जान बचाने में सफल रहा.
बताया जाता है कि येडशी गांव में गोविंद करांडे की करांडे किराना एंड जनरल स्टोर नाम से दुकान है. इसी दुकान की ऊपरी मंजिल पर करांडे परिवार रहता था. घटना के समय घर में परिवार के लोग मौजूद थे. चूंकि आधी रात को दुकान में आग लगी ने विकराल रूप धारण कर लिया. वहीं ऊपरी मंजिल पर सो रहे परिवार को बचने का मौका ही नहीं मिला. हादसे में छह लोगों की से मौत हो गई. एक व्यक्ति को सुरक्षित बचा लिया गया है. यह घटना सुबह करीब 2.30 बजे हुई जब परिवार बिल्डिंग की ऊपरी मंज़िल पर सो रहा था.
घटना के संबंध में धाराशिव की एसपी रितु खोकर ने बताया, “धाराशिव ग्रामीण पुलिस स्टेशन के अंदर येडशी गांव में कल रात करीब 2.30 बजे एक किराने की दुकान और उसके ऊपर बने घर में आग लगने से छह लोगों की मौत हो गई. क्योंकि किराने की दुकान में बहुत सारा प्लास्टिक का सामान और तेल के डिब्बे थे, इसलिए आग अचानक बहुत बढ़ गई. और घर के जो लोग ऊपर सो रहे थे, उनमें से चार लोगों की दम घुटने से मौत हो गई, और नीचे खुद को बचाने की कोशिश कर रहे दो लोग आग की चपेट में आने से मर गए. परिवार में सिर्फ एक जवान लड़का बचा जिसकी हालत स्थिर है…”