ब्रेकिंग
ब्रेकिंग वीडियो महाराष्ट्र

अचलपुर - खरपी में उर्दू स्कूल स्थलांतर के खिलाफ आंदोलन, 12 सितंबर से धरना शुरू

अमरावती जिले के अचलपुर तालुका के खरपी गांव में उर्दू स्कूल के स्थलांतरण के विरोध धरना आंदोलन

जावेद शाह

अमरावती जिले के अचलपुर तालुका के खरपी गांव में डॉ एपीजे अब्दुल कलाम उर्दू हाईस्कूल के स्थलांतर के विरोध में छात्रों और ग्रामवासियों का 12 सितंबर से धरना आंदोलन शुरू है स्कूल को अचलपुर शिफ्ट करने के प्रशासन के फैसले के खिलाफ विद्यार्थियों और पालकों ने धरना आंदोलन जारी रखा है।

खरपी की इस उर्दू स्कूल को अचलपुर स्थलांतरित करने का निर्णय प्रशासन ने लिया है। इस विद्यालय को साल 2008 से खरपी गांव में संचालित किया जा रहा है और लंबे समय से इस क्षेत्र की छात्राएं इसी विद्यालय में शिक्षा प्राप्त कर रही है।विद्यार्थियों और पालकों का आरोप है कि इससे बच्चों का शैक्षणिक नुकसान होगा। उनकी मांग है कि स्कूल खरपी गांव में ही कायम रखी जाए।

इस निर्णय के विरोध में पालक और ग्रामवासियों ने विद्यार्थियों के समर्थन में धरना आंदोलन शुरू किया है।

इस आंदोलन को अब राजनीतिक समर्थन भी मिलने लगा है। अमरावती जिला एमआईएम पार्टी के जिला अध्यक्ष सैयद मुजीब ने अपने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ आंदोलन स्थल पर जाकर विद्यार्थियों और ग्रामवासियों की मांगों को समर्थन दिया है। स्कूल का यह स्थलांतर तुरंत रोकने की प्रशासन से मांग की है।

फिलहाल इस संवेदनशील मामले में शिक्षा विभाग और स्थानीय प्रशासन क्या भूमिका लेता है, इस पर पूरे जिले की नजर टिकी हुई है।